भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। परिवहन विभाग व भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के बीच एक समझौता (एमओयू) हुआ है। जिसके तहत जिले की चार जेट्टी को परिवहन विभाग के हैंडओवर किया जाना है। विभाग हैंडओवर लेने से पहले सभी स्थलों की जांच करा रहा है। जिसमें जिले के जेट्टी की स्थिति हैंडओवर लेने लायक नहीं मानी गई है। रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को दी जाएगी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के स्तर से फैसला होगा। उसी आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। जिले में जलमार्ग के स्टेशन बनाने के लिए जेट्टी का निर्माण कराया गया है। दियारा क्षेत्र के लोगों और किसानों के साथ राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर होने वाले परिवहन को आसान बनाने के लिए और पर्यटन से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग को हैंडओवर किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के भौतिक ज...