बस्ती, अगस्त 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत जिले में जांच के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 47 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 22 वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई में वाहन संचालकों पर कुल 1.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पीटीओ प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवर्तन टीम ने स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच में कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों और स्कूल प्रबंधन को वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज और फिटनेस प्रमाणपत्र दुरुस्त रखने के निर्देश दिए ...