पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में जनपद के चार व्यक्तियों का चयन किया गया। कार्यशाला का आयोजन 23 मार्च से 25 मार्च तक लखनऊ में आयोजित होगी, जिसमें जनपद की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) शालिनी पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) सचिन सक्सेना, आईटी कॉर्डिनेटर अभिषेक प्रजापति, गाइड कैप्टन गुंजन पांडेय का चयन हुआ। प्रतिभागियों ने जिला पैसेंजर टेक्स ऑफिसर बी. चतुर्वेदी को तीन चार्ट पेपर पर यातायात संबंधी पोस्टर बनाकर सौंप दिए। कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री आदि उपस्थित रहेगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.