देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। परिवहन विभाग में कर चोरी के गंभीर आरोपों पर प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देशों के बावजूद कार्रवाई न होने पर महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने रोष जताया है। आरोप लगाया कि विभाग जांच की फाइल को 'फुटबॉल' की तरह इधर-उधर घुमा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मामला मुख्य सचिव और लोकायुक्त के स्तर का है, तो उसे आरटीओ जैसे निचले स्तर के अधिकारियों को क्यों सौंपा जा रहा है? पीएमओ और वित्त मंत्रालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद विभाग जांच को लटकाने का काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.