हरिद्वार, दिसम्बर 5 -- एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बहादराबाद टोल प्लाजा के पास ऑल इंडिया परमिट बसों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेजों और परमिट शर्तों की विस्तृत जांच की गई। चार बसें अनिवार्य यात्रियों की सूची न रखने पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करती पाई गईं, जिनको मौके पर सीज किया गया। एआरटीओ शर्मा ने बताया कि यात्री सूची में हरेके का स्थान और गंतव्य दर्ज होना अनिवार्य शर्त है। इस दौरान परिवहन उपनिरीक्षक अश्वनी, सहायक परिवहन उपनिरीक्षक संदीप और विभागीय टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.