बरेली, मई 22 -- परिवहन विभाग का पोर्टल अपडेट किये जाने के चलते कई दिनों से समस्या हो रही है। पोर्टल न चलने से फिटनेस, ट्रांसफर, डीएल संबन्धी 20 हजार से अधिक फाइलें पेंडिंग हैं। शुक्रवार को पोर्टल चला, लेकिन नेटवर्क बहुत ही धीमा रहा। इससे आवेदकों को मायूस होना पड़ा। करीब दो सप्ताह से मुख्यालय स्तर से ही परिवहन विभाग के पोर्टल को अपडेट करने का काम चल रहा था। पूरा सिस्टम से नया अपडेट हुआ। जिसकी वजह से कोई भी काम नहीं हुये। आवेदक इधर-उधर आफिसों में दौड़ते रहे। इतने दिनों तक परिवहन विभाग में काम न होने के चलते फाइलें पेंडिंग हो गईं। वाहन फिटनेस, पंजीकरण, परमिट, ट्रांसफर, डीएल आदि के काम नहीं हो पाये। करीब 20 हजार फाइलें पेंडिंग हो गई। शुक्र्रवार को पोर्टल चला। लेकिन बहुत धीमा नेटवर्क होने के कारण काम प्रभावित हुये। आवेदक आये उनको मायूस होना पड...