भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस मिलकर बुधवार से दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। इस राज्यव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मौके पर ही चालान काटा जाएगा। इसके अलावा मौके पर मौजूद अधिकारी हेलमेट नहीं पहनने के हानि और पहनने के लाभ की जानकारी भी यात्रियों को प्रदान करेंगें। इस संदर्भ में एमवीआई राजू कुमार ने बताया कि हेलमेट चेकिंग की शुरुआत बुधवार से की जाएगी। इसको लेकर ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...