कानपुर, फरवरी 21 -- कानपुर। छोटे (7500 किलो भार तक, ओला बाइक, जेसीबी, क्रेन) पर निजी वाहनों की तरह एकमुश्त टैक्स अदायगी (ओटीटी) की हर समस्या समाधान को आरटीओ में लगे परिवहन मेले में 106 लोग अपनी शंका समाधान को पहुंचे। इसमें से 53 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। मेला समाप्ति तक 11 पुराने कामर्शियल वाहन मालिकों ने एकमुश्त टैक्स अदायगी को अपना लिया। यह व्यवस्था 30 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। यहां आरटीओ राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, आरआई संतोष सिंह, आकांक्षा, श्याम करन यादव सहित कई अधिकारी, कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.