लखनऊ, फरवरी 21 -- ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय परिसर में परिवहन मेला के दूसरे दिन 85 वाहन स्वामियों से 22 लाख 40 हजार एकमुश्त कर जमा कराकर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह और संभागीय निरीक्षक सुशील कुमार की मौजूदगी में प्रधान सहायक व वरिष्ठ सहायक पंकज सिंह, प्रकाश नारायण, रईस एवं केके दुबे ने मेला में पहुंचे 165 वाहन स्वामियों को एकमुश्त कर व्यवस्था की गणना और जानकारी दी। मौके पर ही 85 वाहन स्वामियों ने एकमुश्त कर का भुगतान किया, जिससे 22 लाख 40 हजार रुपये जमा हुए। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि दो दिन तक चले इस मेला में कुल 158 वाहन स्वामियों ने एकमुश्त कर के तौर पर 75.77 लाख में से 28.69 लाख का छूट का लाभ उठाते हुए 47.08 लाख रुपये जमा कराए। सर्वाधिक टैक्स मोटर कैब वालों ने जमा किए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.