बलिया, मार्च 6 -- बलिया, संवाददाता। जिला विश्वकर्मा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर से मिलकर विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग किया। समिति सदस्य सतीशचंद्र डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राम अवध शर्मा ने मंत्री को बताया कि भृगु मंदिर को कारिडोर बनाया जा रहा है। उन्होंने इसमें भृगु मंदिर स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर को जिर्णोद्धार कर कॉरिडोर में शामिल करने की गुहार लगाई।बताया कि भृगु मन्दिर स्थित विश्वकर्मा मन्दिर समाज के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पूजन-अर्चन करते चले आ रहे हैं। यहां समाज के लोगों द्वारा विश्वकर्मा जयंती और नाग पंचमी पर विशेष उत्सव का आयोजन होता है। इस मंदिर से विश्वकर्मा समाज के लोगों की आस्था जुडी है। साथ ही यहां सगाई और विवौहिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है। समिति ने परिवहन मंत्री से विश्वकर्मा मं...