पाकुड़, मई 7 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र की मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इनमें से अधिकांश ट्रैक्टरों की स्टेयरिंग नाबालिग चालकों के हाथों में सौंप दी गई है, जो आए दिन होने वाले हादसों को दावत दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अमड़ापाड़ा प्रखंड में चल रहे लगभग 90 फीसदी ट्रैक्टरों और ट्रॉलियों पर कोई पंजीकरण नंबर अंकित नहीं है। नियमानुसार ट्रैक्टर और ट्रॉली दोनों का अलग-अलग नंबर होना अनिवार्य है। लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रैक्टरों के जरिए क्षमता से अधिक ईंट, बालू और गिट्टी की असुरक्षित तरीके से ढुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.