मेरठ, दिसम्बर 28 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि स्थित परिसर में शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ व भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का दो दिवसीय 20वें त्रैवार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। अधिवेशन का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री रविंद्र हिम्मते ने किया। जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कर्मचारियों के हित में कराए गए कार्यों की जानकरी दी। रविंद्र ने भारतीय मजदूर संघ की नीतियां बताई। मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने बताया कि जब वह परिवहन मंत्री बने तो परिवहन निगम का बस बेड़ा 8500 की संख्या का था, जो आज 14000 हो गया है। कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा परिवहन निगम को संकट का साथी कहा गया है और महाकुंभ 2025 के दौरान परिवहन निगम ने 24 घंटे यात्रा उपलब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.