उन्नाव, मार्च 3 -- उन्नाव। संवाददाता आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात हुए हादसे में रोडवेज बस पर सवार जान गंवाने वाले तीनों मृतकों को परिवहन निगम ने 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। एआरएम ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आगे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात सिरधरपुर गांव के सामने आगरा फोर्ट डिपो की बस का बायां हिस्सा ट्रक में पीछे से टकरा गया था। हादसे में 17 यात्री जख्मी हुए थे। यूपीडा ने ट्रक के क्षतिग्रस्त होने व टायर फट जाने से उसे हाइड्रा की मदद से प्रीतमपुर पुलिस चौकी के सामने एक्सप्रेसवे पर ही खड़ा करा दिया। देर रात इसी ट्रक में लखनऊ की ओर जा रही मथुरा डिपो की बस पीछे से भिड़ गई थी। हादसे में बस में आगे की सीटों पर बैठे तीन यात्रियों कासगंज जिला व कस्बा निवासी सौरभ (35) पुत्र सुदर्शन सैनी, ...