बुलंदशहर, दिसम्बर 20 -- परिवहन निगम के कर्मचारियों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच के लिए 22 दिसंबर को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सीएमओ डा. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि यह शिविर बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो में शिविर लगेगा। जिनमें बसों के चालक-परिचालक सहित स्टाफ की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। शिविरों में नेत्र जांच, सामान्य रक्त परीक्षण, एचआईवी परामर्श व जांच सेवाएं, टीबी की स्क्रीनिंग एवं जांच, एसटीआई (यौन संचारित संक्रमण), हेपेटाइटिस तथा सिफलिस की जांच व परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जांच कार्य आप्टोमेट्रिक्स एवं एलटी द्वारा एमबीबीएस डॉक्टर की देखरेख में किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सभी जांच रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। शिविर को लेकर डॉक्टर ने डॉक्टर और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.