रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बढ़ती डीजल कीमतों, ड्राइवरों के वेतन, वाहन रखरखाव और दस्तावेज संबंधी खर्चों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार को सिडकुल स्थित कंपनी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने परिवहन दरों में शीघ्र बढ़ोतरी की मांग उठाई। ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि वर्तमान परिस्थितियों में पुराने रेट पर कार्य करना बेहद कठिन हो गया है। लगातार बढ़ रहे परिचालन खर्चों के कारण वाहन संचालन और सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखना चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मांग की कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिवहन दरों में उचित संशोधन किया जाए, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता और नियमित संचालन प्रभावित न हो। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर सकारात्मक...