परिवहन कार्यालय से जुड़े मामले में जवान निलंबित
बक्सर, मई 20 -- बक्सर। जिला परिवहन कार्यालय से जुड़े मामले में जिला प्रशासन ने होमगार्ड जवानों के खिलाफ कार्रवाई की है। होमगार्ड के जिला समादेष्टा की सहमति के बाद शराब मामले से संबंधित गृहरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही चेकपोस्ट पर पूर्व से तैनात सभी गृहरक्षक की प्रतिनियुक्ति को रद्द करते हुए नए रोस्टर से गृहरक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि 13 मई को वायरल हुए एक ऑडियो व वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच दल का गठन किया गया था। वायरल ऑडियो व वीडियो के आधार पर लगाये गये आरोप की सत्यता की जांच कर संयुक्त जंच प्रतिवेदन डीएम को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीएम के हवाले से कहा गया है कि पूरे घटनाक्रम के जांचोपरांत दोषी के खिलाफ कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.