गया, जून 11 -- जिला परिवहन कार्यालय में आम नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू की गई है। इस पहल से परिवहन संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए कार्यालय आने वाले लोगों को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा।

हेल्प डेस्क और टेलीफोन सुविधा विभाग ने हेल्प डेस्क के लिए टेलीफोन सुविधा भी शुरू की है जिसका नंबर 0631-2215011 सार्वजनिक कर दिया गया है ताकि लोग दूरभाष के माध्यम से भी अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकें। विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित हेल्प डेस्क नागरिकों और कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हेल्प डेस्क की स्थापना से लोगों को अनावश्यक...