लखनऊ, नवम्बर 5 -- प्रदेश में राजस्व संग्रह में 1939 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अक्तूबर में प्रदेश सरकार को प्रमुख कर-करेत्तर राजस्व मदों से कुल 19,686 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई। गत वर्ष इसी माह में 17,747 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। हालांकि अक्तूबर में परिवहन और आबकारी मदों में गत वर्ष की तुलना में कम राजस्व मिला। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी योजनाओं को समय से पूरा कराए जाने को लेकर भी सख्त है।

जीएसटी और वैट से राजस्व में वृद्धि वित्त मंत्री ने बताया कि अक्तूबर में जीएसटी के तहत 8,154 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि बीते वर्ष यह 6,831 करोड़ रुपये था। वैट से 2,705 करोड़ रुपये की प्...