परिवहन आयुक्त ने आरटीओ दफ्तर का किया निरीक्षण
अयोध्या, जून 8 -- अयोध्या, संवाददाता। प्रदेश के परिवहन आयुक्त् आशुतोष निरंजन सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का निरीक्षण किया। परिवहन आयुक्त ने विभिन्न पटल और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। सारथी पोर्टल और वाहन पोर्टल पर लंबित आवेदनों को शून्य करने का निर्देश दिया गया। परिवहन आयुक्त् ने रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों के बेहतर रखरखाव और व्यवस्थित संधारण के लिए समय सीमा तय करने को कहा। परमिट और प्रवर्तन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए। आशुतोष निरंजन ने कहा कि सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है और परिवहन विभाग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहेगा। ड्राइविंग टेस्टिंग की मशीनें मारुति सुजुकी द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि संचालन और भौतिक व्यवस्थाएं विभाग संभाल रहा है। उन्होंने कहा कि आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.