मधेपुरा, अप्रैल 4 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि।बीते दिनों उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराटेनी गांव के पास सड़क दुर्घटना में चंदन कुमार के मौत मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को जिला परिवहन थाना के अधिकारी शीतल गुप्ता द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पूरे मामले की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने दुर्घटना के कारणों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। इस क्रम में दुर्घटनाग्रस्त चंदन कुमार की बाइक को उदाकिशुनगंज थाना द्वारा जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पीड़ित परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले उचित मुआवजे दिलाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जॉनसन दास ने भी घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ...