लखनऊ, जनवरी 23 -- जिन मतदाताओं के नाम का मिलान पुरानी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नही हो पाया है। ऐसे लोगों को नोटिस भेजी गई है। अधिकारी उनकी सुनवाई कर रहें है। प्रमाण के रुप में 13 दस्तावेजों में से एक परिवार रजिस्टर की नकल भी अहम दस्तावेज है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे आसान दस्तावेजों में मतदाता परिवार रजिस्टर की नकल बनवाकर आपत्ति दाखिल कर रहें हैं। लेकिन नगर पंचायत में परिवार रजिस्टर की सुविधा न होने से लोगों में निराशा है। 24 दिसम्बर 2019 को मोहनलालगंज नगर पंचायत बनाने का निर्णय कैबनेट की बैठक में लिया गया। जिसके बाद नगर पंचायत में शामिल किए गये मऊ, डेहवा, अतरौली, गौरा व विन्दौआ ग्राम पंचायतों के सैकड़ो परिवारों का रिकार्ड परिवार रजिस्टर सहित सभी अभिलेख ग्राम पंचायतों ने नगर पंचायत को सौंप दिए। जिसके बाद नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचाय...