नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026, मंगलवार को रखा जाएगा। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत का हिंदू धर्म में खास महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल मिलता है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 21 सितंबर की रात करीब 8 बजे शुरू होगी और 22 सितंबर की रात करीब 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय के समय एकादशी तिथि होने के कारण व्रत 22 सितंबर को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन यानी 23 सितंबर को किया जाएगा।23 सितंबर को इस समय करें पारण परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 23 सितंबर 2026, बुधवार को सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक किया जा सकता है। व्रत रखने वाले भक्त इस...