आगरा, सितम्बर 22 -- तीर्थ नगरी सोरों में मंगलवार को परिवर्तनी एकादशी के उपलक्ष में पंचकोसीय परिक्रमा आयोजित हुई। सुबह श्रद्धालुओं ने हरपदी गंगा में स्नान, भगवान वराह का पूजन किया। इसके बाद मां गंगा की परिक्रमा कर पथ पर आगे बढ़े। ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को पंचकोसीय परिक्रमा शुरू हुई। शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के सहसंयोजक शिवानंद उपाध्याय ने परिवर्तनी एकादशी का महत्व बताया। परिक्रमा हरि की पौड़ी स्थित भगवान श्री वराह मंदिर से प्रारंभ होकर वराह विश्राम घाट, वराह गौशाला, चक्रतीर्थ स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर, सूर्यकुण्ड, दूधेश्वर महादेव मंदिर, सीताराम मंदिर, जया देवी भद्रकाली सिद्धपीठ, सतयुगकालीन गृद्धवट, आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्री यंत...