वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। बारिश की वजह से पूर्व मध्य रेलवे के पुनपुन-परसा बाजार स्टेशनों के बीच पुल संख्या-21 पर जलस्तर ऊंचा हो गया है। इसका असर गाड़ियों के परिचालन पर पड़ा। इससे रविवार को बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर-आरा-पटना के रास्ते चलाई गई। यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन अवधि का विस्तार 18 अतिरिक्त फेरों के लिए किया गया है। एनई रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04137 स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार-मंगलवार और गाड़ी संख्या 04138 का संचालन 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिहार में पुल पर बढ़ा पानी, गया नहीं गई गंगा दामोदर एक्सप्रेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...