मुरादाबाद, मई 24 -- परिवर्तन दी चेंज संस्था की ओर से विगत 200 सप्ताह से निरंतर चलाए जा रहे 'रामगंगा स्वच्छता अभियान' के सफलतापूर्वक पूरे होने के मौके पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार सुबह 6:30 बजे काली माता मंदिर, लाल बाग, रामगंगा तट पर चलाए गए स्वच्छता अभियान में कई लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर रामगंगा तट से कभी न गलने वाला लगभग 1000 किलोग्राम से ज्यादा कचरा इकट्ठा किया। इसके बाद नगर निगम की सहायता से निश्चित जगह पर पहुंचाया। संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि 200 सप्ताह का ये सफर सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि रामगंगा के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- परिवर्तन संस्था ने इकट्ठा किया 1000 किलो कचरा यह भी पढ़ें- सीताकुण्ड घाट पर स्वयंसेवकों ने की सफाई यह भी पढ़ें- गुप्तारघाट में सरयू स्वच्छता अभियान, एक टन क...