मथुरा, जून 20 -- परिवर्तन फाउंडेशन की प्रथम सामान्य सभा स्थानीय होटल में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा से वंचित न होने देने के उद्देश्य से उन्हें पुस्तकों एवं फीस सहायता के माध्यम से सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक विद्यालय को गोद लेकर उसे परिवर्तन स्कूल के रूप में विकसित करने और परिवर्तन बुक बैंक की स्थापना का भी निर्णय लिया गया। जिसके माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में परिवर्तन ब्रांडिंग की नोटबुक्स का भी विमोचन किया गया। जो जरूरतमंद छात्रों तक पहुचाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- परिवर्तन फाउंडेशन करेगा गरीब बच्चों की पुस्तक व फीस देकर मदद पदाधिकारियों ने कहा कि परिवर्तन फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना...