लखनऊ, अप्रैल 9 -- सुंदरकांड पाठ के साथ गुरुवार को परिवर्तन चौक पर श्रीदुर्गा जी मंदिर की ओर से जल सेवा का शुभारंभ हुआ। इस जलसेवा का यह 29वां वर्ष है। यह जलसेवा तीन माह तक जुलाई तक निरंतर चलेगी। इस अवसर पर हनुमंत धाम के महंत रामसेवक दास महाराज और कथावाचक कल्याणी देवी द्वारा मां दुर्गा का पूजन किया गया। सुंदर कांड के पाठ के बाद माता का भंडारा शुरू हुआ। प्रबंधक दुर्गाजी मंदिर राजेन्द्र गोयल व प्रदीप शुक्ला ने बताया कि यहां हम कुछ मीठा, गुड़ या पेठा आदि देकर जल पिलाया जाता है। कोई भी श्रद्धालु स्वयं व परिवार के साथ आकर जल पिलाने की सेवा कर सकता है। इस अवसर पर ताराचंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद अस्थाना, गुड्डू तिवारी, अशोक वैश्य, अनिल, पवन, आशा निगम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.