जामताड़ा, फरवरी 20 -- परिवर्तन की अपील के साथ आशा गुप्ता का जनसंपर्क तेज, तरुण गुप्ता ने वार्डों में की बैठक जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। 23 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव में अब मात्र 48 घंटे शेष रह गए हैं। मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती आशा गुप्ता ने शुक्रवार को दर्जनों महिला समर्थकों के साथ विभिन्न मोहल्लों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होने कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कोर्ट रोड, गायछंद, साहना, मातृ आश्रम सहित करीब दर्जन भर मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। उन्होंने विशेष रूप से महिला मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि शहर की अधिकांश महिलाओं को आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.