रांची, मार्च 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची आर्च डायसिस कैथोलिक महिला संघ का 62वीं वार्षिक आमसभा रविवार को हुई। आयोजन ईश माता माइन बसीलिका चर्च राजा उलहातू में हुई। इसमें पूरे आर्च डायसिस से 15 हजार से अधिक महिलाओं ने शिरकत की। मुख्य मिस्सा अनुष्ठान की धर्मविधि आर्च बिशप विसेंट आइंद ने पूरी कराई। मुख्य विषय पर फादर फ्रांसिस मिंज ने कहा कि हम परिवर्तन अनिश्चितता और जटिलताओं से भरी दुनिया में जी रहे है। ऐसी परिस्थितियों में महिलाओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में संकट की घड़ी में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, फिर भी समाज में उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिलता है और उनके योगदान को अकसर कम आंका जाता है। कहा कि महिलाएं सम्मान मानवीय गिरमा के साथ सृजित की गई है। वे शिक्षिका, परिश्रमी संरक्षक...