मुजफ्फरपुर, मई 12 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भट्ठांडी के प्रांगण में मंगलवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के सकरा इकाई की बैठक हुई। इसमें संघ का पुनर्गठन किया गया। संतोष गुप्ता सकरा संघ के अध्यक्ष मनोनीत हुए। वहीं दिलीप कुमार कुशवाहा को महासचिव, किशोर कुमार साहनी को कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार यादव को संगठन प्रभारी और आशुतोष कुमार को प्रवक्ता चुना गया। संगठन का चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश सह संयोजक विजय कुमार गांधी व जिला संगठन चुनाव प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, शिवहर जिला चुनाव प्रभारी मायाशंकर, कटरा के सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सकरा के अध्यक्ष बने संतोष गुप्ता यह भी पढ़ें- राजेश पिल्लै बने रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष

हिंदी हिन्...