परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इटखोरी में नशा उन्मूलन को लेकर जागरुकता शिविर का आयोजन
चतरा, जून 26 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के आदेशानुसार परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इटखोरी में लिगल लिटरेसी क्लासेस में नशा उन्मूलन पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएलवी पूनम देवी, आरती देवी, अशोक कुमार, संगीता देवी द्वारा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति के लिए उपलब्ध सरकारी सहायता व योजनाओं के बारे में भी बताया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान शिविर में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.