धनबाद, जून 23 -- मैथन आदर्श सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीवीसी मैथन के कार्यपालक निदेशक (असैनिक) सह परियोजना प्रमुख सुबीर साहा से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। समिति सचिव शंकर गांगुली ने बताया कि वर्षों से डीवीसी प्रबंधन द्वारा मैथन आदर्श सेवा समिति के वार्षिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार देकर सहयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य संरक्षक रुद्र प्रताप सिंह, सचिव शंकर गांगुली, सहायक सचिव अनुपम साहा, सरोज प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...