रांची, जुलाई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची में पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) और एनटीपीसी के अधिकारियों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट व निष्पादन में उत्कृष्टता विषय पर पांच दिनी प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) मंगलवार को शुरू हुआ। इस मौके पर आईआईएम रांची के निदेशक प्रो दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके स्पष्ट उद्देश्य, मिशन व विजन पर आधारित होती है। आधुनिक प्रबंधन सिर्फ संसाधनों के संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों को एक साझा लक्ष्य से जोड़कर विकास की नई संभावनाएं तैयार करता है। वहीं, पीवीयूएनएल पतरातू के सीईओ अशोक सहगल बोले, प्रशिक्षण का उद्देश्य भविष्य के सक्षम परियोजना नेतृत्व का निर्माण करना है। यह भी पढ़ें- कार्यसंस्कृति पर निर्भर संस्थान की सफ...