बोकारो, अप्रैल 2 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी सीटीपीएस के परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी से बुधवार को उनके कार्यालय में डीवीसी ठेका मजदूर संघ और डीवीसी मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की तथा सप्लाई मजदूरों, ठेका श्रमिकों एवं डीवीसी कर्मियों की समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने की मांग की। बीएमएस के नेता भारत यादव, बृज बिहारी शर्मा व विनोद पाठक, डीवीसी मजदूर संघ के महामंत्री तपन दास, सत्येंद्र कुमार सिंह, अभिनेष गिरी, ललन शर्मा, मनोज सिंह, नवीन शर्मा, राजेश राम, ललन राम, लालबाबू यादव आदि थे।14. सीटीपीएस में परियोजना प्रधान से बात करते मजदूर संघ के प्रतिनिधि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...