पाकुड़, फरवरी 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत भेटाटोला पंचायत के बड़ाभारतपुर गांव में मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजनाओं का परियोजना पदाधिकारी मोतीउर रहमान ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यों की प्रगति का एरिया ऑफिसर एप में कैप्चर भी किया गया। स्थल भ्रमण के क्रम में परियोजना पदाधिकारी ने ग्राम रोजगार सेवक को पुरानी चालू योजनाओं में मांग (डिमांड) सृजित कर मानव-दिवस का सृजन सुनिश्चित करने, सभी सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराने, बिरसा हरित ग्राम योजना स्थलों पर सूचना बोर्ड की स्थापना, नाडेप, सीपीटी, मिश्रित खेती तथा एच-टेका सुधार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 7 पंजी को अद्यतन रखने और अभिलेखीय संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.