सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी। उन्होंने निर्धारित समय से विलम्ब से चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि सभी संबंधित अधिकारी बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजनाओं की प्रगति में सुधार करें। कोई भी परियोजना अधिक समय तक लम्बित न रहे। ध्यान रहे कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों को तेज गति और आकर्षक ढंग से कराएं। जो ओवरब्रिज रेलवे के स्तर पर लम्बित हैं, उनके लिए नियमित रूप से पत्राचार किया जाये। साथ ही उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को त्वरित पूरा करने के लिए आवश्यक भूमि नियमानुसार कार्यदायी संस्था उपलब्ध कराई जाये। बैठक के दौरान जिला...