सोनभद्र, अप्रैल 3 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तापीय परियोजना कालोनी क्षेत्र में इन दिनों परियोजना की डंप राख का कहर इतना ज्यादा हो गया है कि लोगों का परियोजना आवासों में रहना दुर्भर होता जा रहा है। स्थिति इतनी भयावह होती जा रही है जरा सी हवा चलते ही लोग घर से बाहर निकलने में घबरा रहे हैं। वहीं आसमान में राख इस कदर उड़ रही है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों व कालोनीवासियों ने तापीय परियोजना प्रबंधक से उड़ रहे राख से निजात दिलाये जाने की मांग की है। आलम यह है कि हवा के साथ उड़ने वाली राख का कहर सबसे ज्यादा सेक्टर एक के कुछ क्षेत्र,पीएसीएल ऑफिस, सेक्टर दो, सेक्टर तीन, तापीय परियोजना अस्पताल, डीएवी स्कूल, बैंक परिसर आदि स्थान पूरी तरह से दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक सफेद चादर में दिखाई देते हैं। इस बीच शिफ्ट ड्यूटी में परि...