भभुआ, जुलाई 28 -- राज्य स्तरीय सूची 26 जुलाई को जारी हुई, प्रदर्शन में जिले ने बनाई मजबूत जगह कैमूर के 590 स्कूलों में 439 ने लिया हिस्सा, 298 विद्यालयों ने परियोजना पूरी की (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। परियोजना आधारित शिक्षण (प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग) की जुलाई माह में हुई समीक्षा में कैमूर ने पूरे सूबे में 10वां स्थान प्राप्त किया है। 26 जुलाई को जारी राज्य स्तरीय सूची में कैमूर का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। इस उपलब्धि से जिले के सरकारी स्कूलों में नवाचारी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जगी है।

परियोजना आधारित शिक्षण की भागीदारी जिले में परियोजना आधारित शिक्षण के तहत कुल 590 विद्यालयों को शामिल किया गया था। इनमें 439 विद्यालयों ने परियोजना गतिविधियों में भागीदारी की, जबकि 298 विद्यालयों ने अपनी परियोजनाएं पूरी कर उनके...