गोरखपुर, अप्रैल 6 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास से जुड़ी निर्माण परियोजनाओं में लेटलतीफी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से काम तेज कराने के लिए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा किसी भी स्तर पर चूक में संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। घंटाघर स्थिति मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करने के बाद रविवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में जारी विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कुछ परियोजनाओं में अपेक्षित भौतिक प्रगति न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि आगामी मानसून के पहले अधिक से अधिक विकास परियोज...