परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह
दरभंगा, अक्टूबर 2 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा सहित मिथिला क्षेत्र को जाममुक्त बनाने तथा बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को पटना में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने दरभंगा तथा मिथिला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्रगति लाने एवं नयी परियोजनाओं से दरभंगा जिले को सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने के मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट कराया। सांसद डॉ. ठाकुर ने सेतु बंधन योजना के तहत 350 करोड़ से अधिक की राशि से दरभंगा शहर में स्वीकृत सात आरओबी तथा बिहार के प्रथम ग्रीनफील्ड आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे, एनएच -119 डी जैसी सौगातों के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने दरभंगा एम्स, एयरपोर्ट, एलिवेटेड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.