मेरठ, मार्च 6 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने कहा विभिन्न परियोजनाओं में जो बजट भारत सरकार द्वारा या प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है उसमें तेजी से कार्य प्रारंभ किया जाए। मार्च तक सभी परियोजनाओं के कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा आरकेवी वाई के अंतर्गत विश्वविद्यालय में लगभग 783 लाख की परियोजनाएं चल रही हैं। सभी परियोजना अन्वेषक तेजी से कार्य करें और कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा लगभग 400 लाख की एसएडीपी की परियोजनाएं भी विश्वविद्यालय में चल रही हैं उनका भी कार्य प्रगति के साथ पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह, निदेशक शोध डॉ. कमल...