लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कागजों पर करने के बजाय जमीन पर करें। परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट स्थलीय निरीक्षण और वास्तविक कार्य की स्थिति के आधार पर तैयार की जाए। पूरी हो चुकी परियोजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि सुनिश्चित हो सके कि उनका उद्देश्य पूरा हो रहा है या नहीं? किसानों, ग्रामीणों और आमजन को परियोजनाओं के लाभ की जानकारी ली जाए।

परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति मंत्री ने कहा कि परियोजनावार भौतिक व वित्तीय प्रगति, स्वीकृत परियोजना लागत, उपलब्ध बजट, बजट आवंटन और आवंटित राशि के सापेक्ष खर्च की गहन समीक्षा की जाए। हर परियोजना की प्रगति और उसकी समय सीमा की जानकारी लें और उन्हें समय से पूरी करवाएं। इसमें ...