गिरडीह, मई 10 -- पचंबा, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिंडाटांड़ पंचायत के परियाना गांव स्थित पचम्बा-चिताडीह रोड पर मॉडल स्कूल के समीप जमुई जा रही विष्णु रथ नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर मंडल होटल में जा घुसी। हादसे के वक्त होटल में 4 से 5 लोग खाना खा रहे थे। अचानक बस के घुसने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बस की टक्कर से परियाना गांव की पूर्व वार्ड सदस्य पुदीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति रितलाल मंडल ही मंडल होटल के संचालक हैं। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस काफी तेज रफ्तार में थी। अधिक गति होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे होटल में जा घुसी। बस में करीब 30 ...