हरदोई, जून 10 -- शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परियल में हुए घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ ग्राम परियल पहुंची। गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने घटना की वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया। संबंधित पक्षों की बात भी सुनी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जायेगी। जनता की सुरक्षा और न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोषियों को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। सच्चाई सामने लाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा। इस अवसर ...