रांची, जून 18 -- राहे,प्रतिनिधि। झारखंड से राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवाणी की शानदार और ऐतिहासिक विजय पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी रांची पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है। ​ इस अवसर पर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि परिमल नथवाणी जी की यह शानदार जीत झारखंड के चौमुखी विकास, जनहित और सुशासन की नीतियों के प्रति जनता और जनप्रतिनिधियों के अटूट विश्वास का जीवंत प्रतीक है। एनडीए गठबंधन हमेशा से राज्य की प्रगति और अंत्योदय के संकल्प को लेकर आगे बढ़ा है, यह परिणाम उसी सेवा भाव की जीत है। यह भी पढ़ें- Jharkhand Rajyasabha Election: NDA के परिमल नाथवानी की जीत, INDIA गठबंधन को लगा झटका इधर राहे मंडल अध्यक्ष सहित मंडल कमेटी ने बध...