परिभ्रमण की राशि नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में निराशा
कटिहार, मई 23 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत बच्चों के शैक्षिक परिभ्रमण की राशि अब तक नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में विभाग के प्रति निराशा व्याप्त है। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि परिभ्रमण के बाद शिक्षा विभाग को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद अब तक राशि उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिससे शिक्षकों में निराशा देखी जा रही है। शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में 2025-26 में मशाल कार्यक्रम एवं परिभ्रमण की राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रधानाध्यापकों ने विभागीय अधिकारी से गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.