कुशीनगर, फरवरी 27 -- कुशीनगर। कुशीनगर में बहुप्रतीक्षित साउंड एंड लाइट शो अब तक शुरू नहीं हो पाया। यह परियोजना चार वर्ष से अधर में लटकी है। निर्माण शुरू होने के बाद लगातार चौथे वित्तीय वर्ष का पर्यटक सीजन समाप्त होने वाला है। कुशीनगर में अक्तूबर से मार्च तक पर्यटक सीजन माना जाता है। वर्ष-2017 में जब पहली बार योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कुशीनगर के विकास के लिए अनेक सौगातें दीं। इसमें साउंड एंड लाइट सिस्टम भी प्रमुख था। योगी वन के कार्यकाल में यह परियोजना पुरातत्व विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण धरातल पर नहीं उतर पाई। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के प्रयासों से साउंड एंड लाइट सिस्टम परियोजना मार्च 2023 में स्वीकृत हो गयी। प्रदेश सरकार ने एनओसी को लेकर पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर जन...