आगरा, दिसम्बर 6 -- जनपद में संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों ने सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, दीप जलाए एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई कासगंज ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। पूर्व संध्या पर शुक्रवार की देर शाम सोरों गेट स्थित आंबेडकर पार्क पर दीपोत्सव मनाया, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्रहित के संकल्प दोहराए। इस दौरान जिला प्रमुख डा. भारती वार्ष्णेय, नगर संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार, मुस्कान, सोनी, ज्योतिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.