आगरा, दिसम्बर 8 -- भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को आगरा रेल मंडल में श्रद्धांजलि दी गई l डीआरएम गगन गोयल सहित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीआरएम ने अपने संबोधन में में बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा समाज व महिलाओं के उत्थान के लिए सदभावनापूर्वक किये गये कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने बाबा साहब द्वारा बताये गये सिद्धान्तों, सामाजिक समरूपता, समानता तथा भाईचारे को जीवन में अपनाये पर बल दिया। इस दौरान एडीआरएम प्रनव कुमार, ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, ओबीसी एसोसिएशन, एनसीआरईएस एवं एनसीआरएमयु के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...