भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र में मंगलवार को 11 अप्रैल से चार दिवसीय परिधि सृजन मेला 2026 के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता रामशरण और संचालन परिधि के अध्यक्ष ललन ने किया। कला केंद्र के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सृजन मेला 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मेले की शुरुआत कला केंद्र के वर्तमान और पूर्व छात्रों के चित्रों और मूर्तियों की प्रदर्शनी से होगी। उसी दिन से एकल शास्त्रीय, सेमी क्लासिकल और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। चार दिन तक प्रदर्शनी खुली रहेगी एवं हर दिन देर शाम 8:30 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। वहीं परिधि के निदेशक उदय ने बताया कि कार्यक्रम में भागलपुर के अलावा जमुई, समस्तीपुर, बांका समेत कई जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। अब तक विभिन्न प्...